जयपुर में आयोजित संस्कृत संस्कृति संवर्धन संस्थान के वार्षिकोत्सव में सम्मानित होगी चिड़ावा की सरला पाठशाला की अनीता पूनिया

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): संस्थान की झुंझुनू जिला प्रभारी डॉक्टर मधुबाला बजाज ने बताया कि संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान महामहिम राष्ट्रपति सम्मानित आचार्य पंडित बद्री प्रसाद शास्त्री की पुण्य स्मृति में संचालित संस्कृत संस्कृति संवर्धन संस्थान जयपुर तथा राजस्थान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत विद्वत सम्मान व विशिष्ट व्याख्यान समारोह (वार्षिकोत्सव) 18 जून को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें झुंझुनू जिले के चिड़ावा क्षेत्र में बाल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सरला पाठशाला की संचालिका समाज सेविका श्रीमती अनीता पूनिया पत्नी विकास पूनिया को शिक्षा सेवा प्रवण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्रीबादरायण धर्म दर्शन पीठ प्रपूर्णा के अध्यक्ष आचार्य पंडित प्रभुदत्त शास्त्री के संरक्षण में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशुतोष मिश्रा, विशिष्ट अतिथि सीडब्ल्युसी अध्यक्ष (दिल्ली सरकार) डॉ.ओम प्रकाश व्यास व सारस्वत अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर ज्योत्सना वशिष्ठ होंगे। संस्थान अध्यक्ष पंडित गोपाल चंद्र शर्मा ने बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम समन्वयक पंडित मदन मोहन शास्त्री रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!