ग्रामीण सेवा शिविर 2026

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरियासर कलाँ में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष प्रयास किए गए। इसी दौरान कमला, कुलदीप, गोविंद, जगदीश, धर्मपाल सहित कुल 12 खातेदारों के संयुक्त खातों के विभाजन का मामला सामने आया। लंबे समय से संयुक्त खातेदारी होने के कारण भूमि के उपयोग, खेती-बाड़ी एवं पारिवारिक हिस्सेदारी को लेकर खातेदारों को विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में सभी खातेदारों को एक मंच पर बुलाकर उनकी सहमति प्राप्त की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर सहमति आधारित खाता विभाजन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस पहल से सभी 12 खातेदारों को उनके हिस्से की भूमि का स्पष्ट अधिकार प्राप्त हुआ, जिससे भविष्य में होने वाले संभावित विवादों की संभावना समाप्त हो गई। खातेदारों ने प्रशासन एवं राजस्व विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान सरल एवं पारदर्शी तरीके से हो गया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन को उनके गांव में ही सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। सिरियासर कलाँ में सहमति खाता विभाजन का यह प्रकरण ग्रामीणों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है, जिससे अन्य खातेदार भी आपसी सहमति से अपने राजस्व मामलों का समाधान कराने के लिए प्रेरित होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!