पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.राकेश और डॉ.अनीता राज्य स्तर पर सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी/लक्ष्मणगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मोदी यूनिवर्सिटी (लक्ष्मणगढ़) में आयोजित "फिजियोथेरेपी क्लीनिकल एक्सीलेंस कॉन्क्लेव 2026" में पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल के दो वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट्स ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.राकेश कुमार सैनी को 'क्लीनिकल एक्सीलेंस अवार्ड' और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.अनीता सैनी को 'विमेन लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड' से नवाजा गया है। कॉन्क्लेव के संयोजक डॉ.अंकित जैन ने बताया कि एक उच्च स्तरीय राज्य स्तरीय कमेटी (स्टेट लेवल कमेटी) के कड़े चयन के उपरांत ही इन दोनों फिजियोथेरेपिस्ट्स को इस सम्मान के लिए चुना गया है। पिलानी के एक ही अस्पताल के दो अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट्स को यह बड़ा अवार्ड मिलना बिरला सार्वजनिक अस्पताल प्रबंधन और समस्त पिलानी वासियों के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!