ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुरा में इफको डीएपी खाद वितरण में मनमानी का आरोप, ग्रामीणों ने डिप्टी डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुरा में इफको डीएपी खाद वितरण में कथित अनियमितता और पक्षपात का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डिप्टी डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि खाद वितरण के दौरान अध्यक्ष, व्यवस्थापक एवं ई-मित्र कर्मी ने मिलकर फर्जी आईडी के माध्यम से मनमाने तरीके से खाद का वितरण किया। शिकायत में कहा गया कि अधिकांश खाद कुछ लोगों को प्रति व्यक्ति 20-20 कट्टों तक वितरित कर दिया गया, जबकि कई ग्रामीण सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद से वंचित रह गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइन में लगे कई लोगों को खाद का एक कट्टा तक नहीं मिला और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने खाद वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बनवारी लाल, छोटूराम, श्योजीराम, मांगीलाल बैरवा, रतनलाल बैरवा, प्रहलाद, बन्नालाल, भागचंद, राहुल, कमल बैरवा एवं मनीष बैरवा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!