कोटपूतली (ईशाक खान): प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सुप्रसिद्ध कस्बा स्थित कोचिंग संस्थान के छात्र अमित कुमार निवासी झज्जर का आर्मी अग्निवीर परीक्षा में चयन होने पर शनिवार को संस्थान परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अमित की इस शानदार सफलता पर पूरे संस्थान और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समारोह के दौरान छात्र अमित को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करना किसी भी युवा के लिए सबसे बड़ा गौरव और सौभाग्य की बात है। अमित कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प से ना केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि कोटपूतली क्षेत्र और इस संस्थान का मान भी पूरे देश में बढ़ाया है। अग्निवीर योजना देश के युवाओं को अनुशासित और कुशल बनाने का एक बेहतरीन मंच है।
छात्र अमित कुमार का आर्मी अग्निवीर में चयन, सम्मान समारोह आयोजित
By -
June 13, 2026
0
Tags: