हनुमान जी के मेला भंडारा का हुआ आयोजन, उमड़ी आस्था की भीड़, भंडारे में ली पंगत प्रसादी

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना (रिंकू बड़सीवाल): क्षेत्र के गांव दौलत सिंह पुरा की जेलदार वाली ढाणी में बुधवार को हनुमान जी का छठा वार्षिक मेला और भंडारा ग्रामीणों की ओर से विधिवत पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर अपने परिवार की सुख समृद्धि खुशहाली और क्षेत्र में अमन चैन की कामना की, जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन चलता रहा। दूर दराज और आसपास गांवों से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया गया। मंच पर प्रसिद्ध कलाकार संजय पटेल, कंचन यादव, राजू गोला, डांसर माही चौधरी द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। मेले में विभिन्न दुकानों पर दिन भर चहल पहल रही, बच्चों ने खिलौने और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया जबकि महिलाओं ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं एवं श्रृंगार सामग्री और अन्य सामान की खरीदारी की गई। इस धार्मिक कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षाविद भूपसिंह यादव के द्वारा किया गया। इस मेले की व्यवस्थाओं में मन्दिर पुजारी ताराचंद योगी, सोनू ( सरपंच) जसवंत यादव वाइस चेयरमैन, जनक सिंह पार्षद, इन्दराज सिंह, सन्त लाल, कैलाश चन्द, सरदार सिंह, शेरसिह, धर्मपाल पंच, मुन्शीराम, राजवीर सिंह, जगदीश प्रसाद, सन्तराम, महंत भोलुनाथ महाराज आदि बड़ी संख्या में मन्दिर कमेटी सदस्य और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!