नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना (रिंकू बड़सीवाल): नीमराना सभागार में उपखंड अधिकारी महेंन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, राजीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा भाग लिया गया। उपखंड अधिकारी महेंन्द्र सिंह यादव ने उपस्थित सभी प्रतिभागियो को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को शिक्षित, सशक्त, आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है, उनका व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा आमजन को इसका फायदा दिलाये। इस अवसर पर बालिका जन्मोत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमें पांच बालिकाओं का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गयी एवं योजना से जुड़े पम्पलेट वितरित किये गये। ब्लाक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुरेश कुमार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओ से जुड़ी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी। सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश निर्मल ने पंचायती राज से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ कमलेश यादव ने शिक्षा विभाग से बालिकाओ एवं महिलाओं से जुड़ी योजनाओ की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी अभय सिंह यादव, महिला पर्यवेक्षक सरोज देवी, सुमन देवी, महिला अधिकारिता विभाग की ब्लाक सुपरवाइजर मुनेश देवी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन, लिलाराम जाट राजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा भाग लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!