सांवरिया सेठ सोशल फाउंडेशन ने रामगढ़ पुनःस्थापना केंद्र में कराया भोजन, वृद्धजनों का लिया आशीर्वाद**भूखों को भोजन, गौ सेवा और परिंडे लगाना संस्था का उद्देश्य': अध्यक्ष ममता शर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा:सांवरिया सेठ सोशल फाउंडेशन पावटा के कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ पुनःस्थापना केंद्र पहुंचकर वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। संस्था के सदस्यों ने अपने हाथों से वृद्धजनों को भोजन परोसा और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
*सेवा ही परम धर्म*

फाउंडेशन की अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य भूखे लोगों को खाना खिलाना, गौ माता की सेवा करना और भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाना है। संस्था समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य करती रहती है। वृद्ध आश्रम में भोजन के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखकर सभी कार्यकर्ता भावुक हो गए। इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के सचिव ओमप्रकाश बसवाल, कोषाध्यक्ष बलवान चौधरी सहित पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। सदस्यों ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना और आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आश्रम प्रबंधन ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। फाउंडेशन क्षेत्र में सामाजिक सरोकार के कार्यों में लगातार सक्रिय है। संस्था द्वारा इससे पहले भी गौशालाओं में चारा-पानी, सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने और जरूरतमंदों को भोजन वितरण जैसे कार्य किए जा चुके हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!