निवाई (लालचंद माली): वनस्थली मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ.अलका सिंह गुर्जर का राजस्थानी परंपरा के अनुसार चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्प गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। भाजपा नेता शंकर मीणा पलेई ने बताया कि देवधाम जोधपुरिया जाते समय उनका स्वागत किया गया। इस दौरान किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी। किसानों की ओर से समय पर खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ.अलका सिंह गुर्जर ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार गांवों और किसानों के हितों के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसानों का विकास कर देश के विकास को गति देने की है। साथ ही किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर प्यारेलाल गुर्जर, नरेंद्र जांगिड़, संजय शर्मा, सुदामा, गणेश शर्मा, मुकेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वनस्थली मोड़ पर अलका गुर्जर का स्वागत, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने का दिया भरोसा
By -
June 24, 2026
0
Tags: