शिक्षा व्यवस्था वसूली तंत्र बन गई है': छात्रों की गूंज संवाद में कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला*

AYUSH ANTIMA
By -
0



*जिला मुख्यालय पर इंद्राज गुर्जर की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता; राहुल गांधी के मुद्दों को बताया जन-जन की आवाज, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा*

कोटपूतली (राहुल शर्मा): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला मुख्यालय कोटपूतली पर शनिवार को छात्रों की गूंज संवाद एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में छात्रों एवं युवाओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा गया।

*शिक्षा व्यवस्था बन गई वसूली तंत्र'*  

जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने डबल इंजन की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, आज भारत की शिक्षा व्यवस्था 'वसूली तंत्र' बन गई है। हमें इसे बदलना है- ‘छात्रों की गूंज’ इसी की शुरुआत है।" उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए जा रहे शिक्षा, रोजगार, अवसर और युवा भागीदारी से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी।

*'छात्रों को आतंकवादी कह रही सरकार'*  

इंद्राज गुर्जर ने कहा, "सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुंच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री ‘आतंकवादी’ कह रहे हैं। भ्रष्ट भाजपा सरकार की नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, निराशा के गर्त में डूबे 20 बच्चों ने जान दे दी, करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया गया- वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज उठाने वालों को ‘दहशतगर्द’ बता रहे हैं।"

*'सवाल पूछो तो देशद्रोही'*  

गुर्जर ने आरोप लगाया कि संघी सोच द्वारा पोषित भाजपा सरकार के लिए यह कोई नई बात नहीं है। "इन्होंने पहले अन्नदाता किसानों को 'आंदोलनजीवी और परजीवी' कहा, सवाल पूछने वाले युवाओं को कहा और अब छात्र-छात्राओं को ‘दहशतगर्द’ बता रहे हैं। जो भी भाजपा सरकार से सवाल पूछे- उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पूरी राजनीति है।"

*शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग*  

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफी मांगनी चाहिए और अपनी नाकामियों के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। "आज देश-प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था माफिया तंत्र के जाल में फंसी हुई है," उन्होंने कहा।

*कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल*  

संगठन महामंत्री वीके नवल ने बताया कि प्रेस वार्ता को पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, हनुमान सैनी, मुनानुदीन कुरैशी, जगदीश मीणा, सतीश निमोरिया, प्रदीप गुर्जर, अशोक मुदगिल सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार प्रभावी कार्रवाई में विफल रही है। "प्रेस वार्ता का उद्देश्य शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को आमजन, युवाओं और छात्रों तक पहुंचाना है। पार्टी छात्रों-युवाओं के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी," नेताओं ने कहा।

*ये रहे मौजूद*  

पत्रकार वार्ता में कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश मांडेया, संतोष कुमार सैनी, NSUI जिलाध्यक्ष जितेंद्र आर्य, रोहिताश चौधरी पूर्व प्रधान, गोकुल यादव पूर्व जिला पार्षद, राजीव डेहरवाल, सुभाष भारद्वाज, एडवोकेट पवन सैनी, देवी सहाय सैनी, गणेश सैनी, मुकेश मुक्कड़, अनिल भरगढ, बलराम पंच सहित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!