जीएसएस से 2.18 लाख का डॉग वायर चुराने वाले दो आरोपी चूरू से गिरफ्तार, माल बरामद

AYUSH ANTIMA
By -
0
                       

बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): थाना बहरोड़ पुलिस ने 12 मई की रात 33/11 केवी जीएसएस बहरोड़ परिसर से हुई 2.18 लाख रुपये कीमत के 11 केवी डॉग वायर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चूरू जिले के हमीरवास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया एक ड्रम वायर बरामद किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश कुमार खींची के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त बहरोड़ सचिन शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी अंकित कुमार उ.नि. के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

*घटना का विवरण* 

13 मई 2026 को मै. जयनारायण सोलर पॉवर प्लॉट शेरपुर की ओर से रिपोर्ट दी गई कि न्यू कोर्ट बहरोड़ स्थित 33/11 केवी जीएसएस परिसर में रखा उनका 11 केवी डॉग वायर का एक ड्रम चोरी हो गया। ड्रम में 2 किमी लंबा तार लिपटा था, जिसकी कीमत 2 लाख 18 हजार रुपये थी। 12-13 मई की रात को कोई व्यक्ति गाड़ी में रखकर ड्रम चुरा ले गया। इस पर थाना बहरोड़ में मुकदमा संख्या 172/2026 धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

*पुलिस की कार्रवाई*

गठित टीम ने घटनास्थल व आसपास के करीब 150-200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी तथ्यों व तरीका वारदात के आधार पर 70-100 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से पूछताछ की गई। फुटेज से पता चला कि वारदात के बाद आरोपी बहरोड़ कस्बे से होकर नारनौल की तरफ गए थे। सीसीटीवी की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस टीम चूरू जिले के हमीरवास पहुंची। 24 जून 2026 को आरोपी सुनिल उर्फ ढिलीया पुत्र रणजीत, जाति नायक, उम्र 22 साल व रामनिवास उर्फ पल्ली पुत्र माडुराम, जाति नायक, उम्र 38 साल, दोनों निवासी बड़ी तिरपाली, थाना हमीरवास, जिला चूरू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया 11 केवी डॉग वायर का एक ड्रम बरामद कर लिया गया।

*आरोपियों से पूछताछ जारी* 

पुलिस आरोपियों से इलाके में हुई अन्य चोरी व नकबजनी की वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!