मोदी के ‘मन की बात’ एपिसोड-135 को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, आज होगा लाइव प्रसारण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के एपिसोड-135 का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार दोहण एवं अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडलों के वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों तथा जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के विचारों को सुनेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!