बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ 30 जून को रवाना होगा 31 श्रद्धालुओं का जत्था

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा संघ नोहटा, निवाई के तत्वावधान में 30 जून को निवाई से 31 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू रवाना होगा। संघ से जुड़े गिर्राज कोरियर नोहटा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 21वीं बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा होगी, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जत्था 1 जुलाई को जम्मू पहुंचेगा तथा 5 जुलाई को पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन करेगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!