वनपाल भर्ती परीक्षा आज: निवाई के चार केंद्रों पर 1944 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर निवाई प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपखंड मुख्यालय पर बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 1944 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ.टीना डाबी के निर्देशानुसार निवाई में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 480, उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर में 600, रानी लक्ष्मी बाई कन्या कॉलेज में 504 तथा भगत सिंह कॉलेज में 360 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी, जबकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 9 बजे से 10 बजे तक दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर के सेंटर सुपरिटेंडेंट गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को सभी वीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी नियमों से अवगत कराया गया।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचंद्र विजय ने चारों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!