धरती माता बचाओ अभियान के तहत कृषक गोष्ठी आयोजित, किसानों को दी प्राकृतिक खेती और पशु स्वास्थ्य की जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): ग्राम पंचायत करेड़ा बुजुर्ग में 'धरती माता बचाओ अभियान' के तहत कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि, पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देकर जागरूक करना रहा। गोष्ठी में उद्यान विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ (एसएमएस) नरेश कुमार अग्रवाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, उसके लाभों तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और उत्पादन बढ़ाने के लिए मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। साथ ही किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के विभिन्न उपाय भी बताए गए। पशुपालन विभाग के एसएमएस डॉ.धीरज कुमार ने पशुओं में मौसम परिवर्तन के दौरान होने वाली विभिन्न बीमारियों एवं उनकी रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उचित देखभाल के प्रति जागरूक किया, वहीं डॉ.प्रीति वर्मा ने गृह वाटिका (किचन गार्डन) स्थापित करने की उपयोगिता और उससे परिवार को मिलने वाले पोषण संबंधी लाभों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान किसानों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक मनराज गुर्जर सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!