गुरुवार को मंडावरा में आयोजित होगा वंदे गंगा अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत गुरुवार को उदयपुरवाटी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मंडावरा में प्रातः 11.30 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ.नवीन जैन द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जल बचाने और जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश देने के संबंध में शपथ भी दिलवाई जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!