नारायणपुर: उपखंड क्षेत्र के तुलसीवाला गांव में बुधवार को पुरानी आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हमलावर लाठी-डंडे और लोहे के पाइप लेकर आए और एक परिवार के चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। घायलों में से तीन के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनके टांके लगाए गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, तुलसीवाला निवासी मामराज गुर्जर बुधवार अपने घर पर थे। इसी दौरान बीसा का बास (थानागाजी) निवासी योगेश गुर्जर और तुलसीवाला निवासी रोहिताश, दिनेश, जगराम, हरिराम तथा रामगोपाल उर्फ बोड्या लाठी-डंडे और लोहे के पाइप लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर मामराज को घर से बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी। मामराज के शोर मचाने पर उनके भाई सुरेश, प्रकाश और पिता अजदाराम बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना में मामराज, सुरेश, प्रकाश और अजदाराम घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, मामराज के सिर में तीन से चार टांके आए, सुरेश के सिर में पांच टांके और प्रकाश के सिर में तीन टांके लगाए गए। अजदाराम को भी सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद घायल अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2) और 189 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हेड कांस्टेबल योगेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल, प्रत्यक्षदर्शियों और दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपसी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष: चले लाठी-डंडे, एक पक्ष के चार लोगों हुए घायल
By -
June 03, 2026
0
Tags: