झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में चल रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के क्रम में बुधवार को अजमेर डिस्कॉम की ओर से झुंझुनूं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, अभियान के जिला समन्वयक विश्वंभर पूनियां, जिला संयोजक राकेश शर्मा, पुरुषोत्तम खाजपुरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। एसई कार्यालय परिसर में अतिथियों ने पीपल एवं जल पूजन किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान आमजन को पौधों का वितरण भी किया गया। एसई महेश टीबड़ा ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर के विद्युत ग्रिड सब-स्टेशनों पर श्रमदान किया गया, साथ ही ट्रांसफॉर्मरों के आसपास सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं रहा। बल्कि जन आंदोलन का रूप ले चुका है। लोगों द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कुछ दिनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि वर्ष के 365 दिनों तक इसकी भावना को अपनाया जाना चाहिए। यदि हर व्यक्ति यह संकल्प ले कि घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में और दफ्तर का पानी दफ्तर में ही संचित होगा, तो जल संरक्षण की दिशा में बड़े परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
‘वंदे गंगा अभियान के तहत अजमेर डिस्कॉम में पौधारोपण, जल पूजन और श्रमदान कार्यक्रम हुवे आयोजित
By -
June 03, 2026
0
Tags: