व्यापारियों की नई आवाज: मोहन सुराणा बने उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष, विनोद गोयल को बीकानेर की कमान

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बीकानेर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में बीकानेर के मोहन सुराणा ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और विनोद गोयल ने बीकानेर जिला अध्यक्ष पद की शपथ ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी अतिथियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और व्यापारियों के हितों की रक्षा का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा ने कहा कि मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और व्यावसायिक हितों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। प्रदेशभर के व्यापारियों को जोड़कर उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी। जिलाध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि बीकानेर जिले के व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। संगठन को मजबूत कर सभी व्यापारियों को एकजुट किया जाएगा। समारोह में केके मेहता, चंद्रशेखर शर्मा, इंद्र राव, पंकज अग्रवाल, महावीर बोथरा सहित व्यापार जगत के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारी समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!