भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की बड़ी पहल: 50 होनहारों को 3-3 लाख की स्कॉलरशिप, अर्जुनराम मेघवाल बोले- संख्या और बढ़ाएंगे

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए एमजीएसयू के ऑडिटोरियम में करियर काउंसलिंग व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि रहे। ट्रस्ट ने घोषणा की कि आर्थिक रूप से कमजोर 50 मेधावी स्टूडेंट्स की कोचिंग फीस वहन की जाएगी। प्रत्येक स्टूडेंट को 3 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कई प्रतिभावान स्टूडेंट्स पैसे की कमी से आगे नहीं बढ़ पाते। ट्रस्ट का यह प्रयास सफल रहा तो लाभार्थी स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।" कार्यक्रम में 10वीं-12वीं में 70% या अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। स्टूडेंट्स को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की गाइडेंस भी दी गई। भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल की इस पहल की सराहना हुई। समारोह में विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, दीपक पारीक, महावीर रांका, दिलीप सिंह, संतोषानंद महाराज, नारायण चौपड़ा, सत्यप्रकाश आचार्य सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं एमजीएसयू वीसी मनोज दीक्षित, यशपाल अहूजा, बिट्ठल बिस्सा, हरिशंकर आचार्य समेत शिक्षाविद, अधिकारी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!