गर्मी में राहत की बयार: पीबीएम अस्पताल में भामाशाहों ने भेंट किए 15 पंखे, मरीजों को मिलेगी नि:शुल्क सेवा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): मारवाड़ जन सेवा समिति की प्रेरणा से गुरुवार को पीबीएम अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए 15 पंखे भेंट किए गए। समिति अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि करमीसर के पप्पू महाराज किराडू, धामू महाराज और बारहसिंहसर के गणेशाराम सियाग ने पांच-पांच पंखे दिए, ये पंखे मरीजों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ.एल.के. कपिल, विनोद डारा, जेठाराम सियाग, शैलेंद्र सिंह ढींगसरी और विक्रम सिंह राठौड़ मौजूद रहे। डॉ.कपिल ने इसे जनसेवा का अनुकरणीय कार्य बताया और कहा कि भीषण गर्मी में ये पंखे मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स और मारवाड़ जन सेवा समिति के सहयोग से हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!