सूंथड़ी में आदर्श विद्या मंदिर भवन का शिलान्यास, शिक्षा के नए युग की हुई शुरुआत

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): सुदूर नेहड़ क्षेत्र के वंचित एवं अभावग्रस्त परिवारों के बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्या भारती से संबद्ध कुसुम देवी-भूरसिंहजी राव बोरली आदर्श विद्या मंदिर, सूंथड़ी के नवीन भवन का शिलान्यास समारोह मंगलवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः भूमि पूजन के साथ हुआ, जिसके बाद आयोजित समारोह में शिक्षा के महत्व एवं संस्कारयुक्त शिक्षण की आवश्यकता पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। गुरु कृपा आश्रम, जोधपुर के कृपाराम महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ.सतीश पूनिया ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने विद्यालय भवन निर्माण को समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, पूर्व सांसद देवजी पटेल, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, जगसीराम कोली, पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आदर्श शिक्षण संस्थान जालौर (मुख्यालय भीनमाल) तथा कुसुम देवी-भूरसिंहजी राव परिवार, बोरली के सहयोग की सराहना की गई। समारोह के दौरान शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जानकी प्रसाद गुप्ता, महेंद्र मेघवाल, अनंतराम बिश्नोई, दलपत हिंगड़ा, हिमांशु शर्मा, सांवलाराम देवासी, खेमराज देसाई, वने सिंह गोहिल, प्रकाश माली, दानाराम चौधरी, आंबाराम देवासी, प्रकाश जांगू, प्रकाश छाजेड़, केहराराम चौधरी, भरत सिंह भोजाणी, गीता बारोट, भूर सिंह देवकी, मंगल सिंह सिराणा, बाबूलाल मेघवाल, नसीर खां, डॉ. शीला बिश्नोई, मीरा देवासी, जितेंद्र सिंह मरटवा सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन, समाजसेवी, मातृशक्ति एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!