रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देसाई): पूर्व मुख्यमंत्री के जालौर आगमन के दौरान युवा कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह सोलंकी ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सोलंकी ने उनका स्वागत करते हुए जालौर की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ा स्मृति चिह्न भेंट किया।
मुलाकात के दौरान रघुवीर सिंह सोलंकी ने पूर्व मुख्यमंत्री को एनएसयूआई का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा जालौर की पवित्र तपोभूमि के आराध्य पूज्य पीर शांतिनाथ महाराज (ब्रह्मलीन) की तस्वीर भेंट की। सोलंकी ने कहा कि जालौर संतों और सिद्ध पुरुषों की तपोभूमि रही है तथा पीर शांतिनाथ महाराज के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस भेंट को सहर्ष स्वीकार करते हुए जालौर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना की। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी इस मुलाकात को क्षेत्र की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर बताया।