बीकानेर (मुकेश रामावत): देशनोक थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। पलाना-जेगला रोड पर स्थित एक तालाब में दो बच्चों के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
*क्या हुआ*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे तालाब में नहा रहे थे तभी गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर मदद के लिए आवाज लगाई।
*रेस्क्यू ऑपरेशन*
सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस टीम और रेस्क्यू दल तुरंत मौके पर पहुंचा। गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्चे को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका तुरंत चिकित्सकीय निरीक्षण कराया गया।
*एक की मौत*
एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे बच्चे को भी रेस्क्यू किया गया, लेकिन उसे जीवित नहीं बचाया जा सका। मृतक बच्चे का शव देशनोक सीएचसी के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है।