भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन शर्मा जवानपुरा ने युवा पीढ़ी से किया पर्यावरण संरक्षण के लिए आव्हान

AYUSH ANTIMA
By -
0


विराट नगर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा जवानपुरा के नेतृत्व में युवाओं ने ग्राम जवानपुरा सहित आसपास में पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर पवन शर्मा ने कहा युवा पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित पौधारोपण करना चाहिए। हम सभी को पर्यावरण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है। आगामी बरसात के मौसम में सभी लोग प्रत्येक परिवार कम से कम दो पौधे अवश्य लगाएं एवं उनका लालन-पालन सुनिश्चित करें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीपल, नीम एवं शीशम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कृष्ण सिंह, लोकेश शर्मा, दशरथ सिंह, महेंद्र सिंह, संजू बुनकर, राहुल वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!