ALTS टेलीकॉम के टावर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की बैटरियां चोरी

AYUSH ANTIMA
By -
0



नारायणपुर: कस्बे में मोबाइल नेटवर्क ठप करने के इरादे से अज्ञात चोरों ने एएलटीएस टेलीकॉम कंपनी के टावर को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने टावर से 600Ah क्षमता की 24 सेल बैटरियां चोरी कर ले गए। घटना गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। टेक वेंडर रन टेक कंपनी के टेक्नीशियन नरेंद्र शेखावत ने बताया कि सुबह टावर बंद होने का अलर्ट मिला। मौके पर पहुंचे तो टावर का बक्सा खुला पड़ा था और अंदर रखी बैटरियां गायब थीं। अज्ञात चोरों ने बैकअप सिस्टम को पूरी तरह खाली कर दिया। बैटरियों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। बैटरी चोरी से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ। नरेंद्र शेखावत ने पुलिस थाने में लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!