असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए: डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (श्रीराम इंदौरिया): चिड़ावा कस्बे मे जम जम नामक शोरूम के एक कर्मचारी द्वारा ट्रायल रूम में कपड़े बदलते समय विडियो बनाने के जेहादी मानसिकता को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा राजस्थान कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला ने एक बयान‌ मे इस असामाजिक कृत्य को लेकर रोष व्यक्त करते हुए अपराधी शाहरुख खान को कठोर दंड देने के साथ ही यूपी की तर्ज पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग की है। झेरलीवाला ने आगे कहा कि यह एक गिरोह है, जो महिलाओं के विडियो बनाकर अनैतिक फायदा उठा रहा है। झेरलीवाला ने पुलिस प्रशासन को इस गिरोह का पर्दाफाश कर इस काम में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफतार कर उन्हें कठोर दंड देने की बात कही। चिड़ावा जो शिवनगरी के नाम से विख्यात है लेकिन इस तरह की जिहादी कृत्य ने शिवनगरी को कलंकित करने का काम किया है। हर सनातनी को इसका पूरजोर विरोध करने के साथ ही ऐसे तत्वों को ऐसा सबक सिखाने के लिए मांग करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सनातन संस्कृति और संस्कारों पर हमला करने की कार्रवाई को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!