बीकानेर (मुकेश रामावत): कोटगेट थाने के एचएस आवेश खान को पुलिस ने 23 जून को पवनपुरी से गिरफ्तार कर लिया। उसे व्यास कॉलोनी थाने के हिस्ट्रीशीटर छेनू उर्फ रवि चावला ने अपने ऑफिस में शरण दे रखी थी। डीएसटी और पुलिस की दबिश में आवेश तो पकड़ा गया, लेकिन हथियार तस्कर और कोटगेट थाने का हिस्ट्रीशीटर अमीन भनक लगते ही फरार हो गया। दोनों संगठित अपराध के मुकदमे में नामजद हैं।
*पूछताछ में खुलासे*
आवेश ब्याज पर पैसे देकर मारपीट की धमकी से कई गुना वसूली करता है और एमडी का नशा करता है। कोटगेट एसएचओ धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि आवेश 29 जून तक रिमांड पर है। उससे अपराध और नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस को छेनू के ठिकाने पर दोनों की मौजूदगी से अपराधियों के बड़े नेटवर्क का अंदेशा है।