बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा के बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे रहने वाला 24 वर्षीय सांवरलाल गुरुवार दोपहर से लापता है। वह दोपहर करीब 1 बजे बीकानेर सिटी कोतवाली क्षेत्र में अपने भाई की दुकान के लिए डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। पिता बजरंग लाल सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि सांवर लाल का मोबाइल भी बंद आ रहा है। आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में तलाश के बाद कोई सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई हरिराम मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।
डेढ़ किलो चांदी लेकर निकला युवक लापता, फोन बंद, पुलिस जांच में जुटी
By -
June 26, 2026
0
Tags: