नोखा में जागरूक लोगों ने एमडी के साथ युवक को दबोचा, पुलिस ने दर्ज किया केस

AYUSH ANTIMA
By -
0


नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच गुरुवार को नोखा में आमजन की सतर्कता से बड़ी सफलता मिली। जंभेश्वर चौक क्षेत्र में संदिग्ध दिख रहे एक युवक को लोगों ने रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी में उसके पास से 4.4 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। पकड़ा गया युवक रोड़ा गांव का सुरेश बिश्नोई बताया जा रहा है, जो कॉलेज का छात्र है। आरोप है कि वह नोखा में नशे की खेप बेचने आया था। सूत्रों के मुताबिक वह कस्बे के एक युवक को नशे की लत लगाने की कोशिश कर रहा था। परिजनों को शक होने पर कालूराम सोनी, पुखराज और महेंद्र की मदद से उसे पकड़ा गया। बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल मीणा व टीम ने कार्रवाई की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस अब नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!