बीकानेर में 'स्कॉर्पियो गैंग' का आतंक: दिनदहाड़े लाठी-सरियों से युवक को रौंदा, 5 नामजद

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): बीछवाल थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों के हौसले बुलंद दिखे। जैसलमेर बाईपास स्थित कानासर रेलवे फाटक के पास स्कॉर्पियो से आए हमलावरों ने एक युवक को लाठी और सरियों से बेरहमी से पीट दिया। 
लूणकरणसर निवासी मामराज पुत्र मुखराम नाथ की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामराज ने बताया कि हमले में उसका भाई अर्जुन गंभीर रूप से घायल हुआ है। वारदात के बाद आरोपी स्कॉर्पियो से फरार हो गए। पुलिस ने शेर खान, सराज खान, दिले खान, अमीन खान, साहिल खान समेत 2-3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच एएसआई संपत सिंह कर रहे हैं। पुलिस गैंग के बाकी चेहरों और हमले की वजह खंगाल रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!