पीबीएम अस्पताल में बढ़ी चिंता: वेंटिलेटर पर भर्ती प्रसूता शारदा की हालत गंभीर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): पीबीएम अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अस्पताल में एक और प्रसूता शारदा की हालत अचानक गंभीर हो गई। शनिवार दोपहर ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद शारदा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ.बी.सी. घीया ने बताया कि शारदा की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। मेडिकल बोर्ड की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और जरूरी उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में भी उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रेकियोस्टॉमी प्रक्रिया अपनाई है। इसमें गर्दन के सामने वाले हिस्से में श्वासनली तक विशेष ट्यूब लगाकर मरीज को सीधे सांस पहुंचाई जाती है। यह प्रक्रिया उन मरीजों पर की जाती है जिन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत होती है। मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ.परमेंद्र सिरोही ने बताया कि बुधवार दोपहर शारदा की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। ऑक्सीजन कम होने के बाद तुरंत सीनियर चिकित्सकों को बुलाया गया था। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!