बीकानेर (मुकेश रामावत): बज्जू राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर बीकानेर के बज्जू पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बीकानेर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक थाना क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई। अभियान का नेतृत्व एसआई सोमदास ने किया। कांस्टेबल विजय भाकर, रामकुमार बिश्नोई, चालक राकेश और महिला कांस्टेबल मुकेश सहित पूरी पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य NEET परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, गड़बड़ी या अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। परीक्षा अवधि के दौरान पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
NEET परीक्षा को लेकर बीकानेर के बज्जू पुलिस अलर्ट मोड पर, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच
By -
June 21, 2026
0
Tags: