डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा को प्रभारी व राधेश्याम सैनी को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से डूंडलोद नगर पालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था मे सुधार को बल मिलेगा। शंकरलाल शर्मा ने अपनी नियुक्ति को लेकर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल व स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर का आभार व्यक्त किया व नगर पालिका क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि किसी भी गली मौहल्ले में नालियों व सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायत हो तो फोटो सहित वाट्सएप करें, समस्या का तुरंत निस्तारण करने के पूरे प्रयास होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में आमजन की सहभागिता जरुरी है।
3/related/default