बिसाऊ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): क्षेत्र के प्रसिद्ध रविनाथ महाराज आश्रम एवं गौशाला में पहुचने के दौरान धर्म, अध्यात्म और गौसेवा का भव्य संगम देखने को मिला। संत परंपरा की गौरवशाली धरोहर माने जाने वाले इस आश्रम में अलवर जिले के तिजारा विधायक बालकनाथ के आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल रहा। वहीं राष्ट्रीय योगी महासभा के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर स्थित अमृतनाथ आश्रम के पीठाधीश्वर योगी नरहरिनाथ महाराज की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया पिन्जरापोल गऊशाला मे आयोजित भागवत कथा इन दिनों क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। सोमवार को संतों के सम्मान में निकाली गई भव्य रैली गोगामेड़ी गणेश नाथ आश्रम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयघोषों के साथ संतों का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान गनेश नाथ आश्रम गौगा मेडीं आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक उत्साह का केंद्र बना रहा। विधायक बालकनाथ ने आश्रम पहुंचकर समाधि स्थल पर श्रद्धापूर्वक धोक लगाई तथा संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे आश्रम परिसर स्थित गौशाला पहुंचे, जहां गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाकर गौसेवा की परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान योगी नरहरिनाथ महाराज भी उनके साथ मौजूद रहे। गौशाला समिति की ओर से विधायक बालकनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने गौसंवर्धन, धर्म प्रचार और सामाजिक एकता के लिए आश्रम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र खिचड़, भाजपा नेता महेश बसावतिया, प्रमोद, दीनदयाल, कमल जोशी, कमल मिश्रा, चूरू से सुंदर उपाध्याय, बाड़मेर के कृष्ण जानकी, महेश दायमा, सुनील दायमा, राजेश राकेश चौहान, विनीत दायमा, चरण सिंह, विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
3/related/default