अलवर: मीरवाल सदन, भीम नगर में एकलव्यम् फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ.पूजा सिंह गंगानिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव के निर्देशन में हरी सिंह मीरवाल वरिष्ठ साहित्यकार एवं एकलव्यम् फाउंडेशन के कार्यकारिणी सदस्य के पिता स्व.श्री धनीराम एवं भाई स्व.श्री सिरियाराम की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित काव्य पाठ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में साहित्यकारों एवं समाजसेवियों ने भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में एकलव्यम् फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवेन्द्र पंडित, राजस्थान प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विपुल कुमार भवालिया, राजस्थान प्रांत के महासचिव जेडी राणा, हरि सिंह मीरवाल तथा पूजा आर. झिरीवाल ने अपनी प्रभावशाली कविताओं एवं रचनाओं का पाठ कर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवीय मूल्यों, सामाजिक सरोकारों एवं स्मृतियों को जीवंत रूप प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन पूजा आर. झिरीवाल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने कुशल मंच संचालन से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने स्व.श्री धनीराम एवं स्व.श्री सिरियाराम के जीवन मूल्यों एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
3/related/default