माउंट एवरेस्ट विजेता एनएसजी कमांडो भूपेंद्र यादव का किया पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटकासिम (जयबीर सिंह): क्षेत्र के आनाका गांव में राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने एनएसजी कमांडो भूपेंद्र यादव का सम्मान किया। भूपेंद्र यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर अपने गांव, क्षेत्र और देश का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर रामहेत सिंह यादव ने कहा कि देश के वीर सैनिकों के त्याग, साहस और समर्पण के कारण ही हम सभी सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के बलिदान और राष्ट्रसेवा का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता तथा हमें सदैव उनके प्रति सम्मान और आदर का भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता योगेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव, अर्जुन सिंह, विक्रम चौधरी, छत्रपाल यादव, चंदन सिंह गुर्जर, भारती यादव, मामचंद मीना, धर्मचंद गुरुजी, ओमप्रकाश सरपंच, तेजपाल सरपंच, बाबूलाल सरपंच, जीएसएस अध्यक्ष भगवानराम, छैलूराम, प्रकाश गुरुजी, पूर्व प्रधान किशोरजी, जलदीप, देशराज, सुभाष, किसन लंबरदार, प्रहलाद, हनुमान यादव, रामकुमार फौजी, धर्मवीर, विजय लेक्चरर, वेदप्रकाश, अजीत, वीरेंद्र, धर्मपाल गुरुजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!