बारिश से दीवार गिरी, आम रास्ता हुआ बाधित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): क्षेत्र के गांव भगवाड़ी कलां में बारिश से दीवार गिर गई। गनीमत रही की उस समय रास्ते से कोई राहगीर नही जा रहा था वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था क्योंकि यह दीवार भगवाड़ी कलां से भगवाड़ी खुर्द कुरेली बालपुरा होकर हरियाणा क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग पर गिरी है और यह मार्ग अधिकतर व्यस्त रहता है। इस दीवार के साथ में ही करीब सात वर्ष पूर्व पंचायत द्वारा निर्मित सार्वजनिक पानी की सिमेंटेड टंकी भी है, जो आजकल पानी की किल्लत के चलते उपयोग रहित है। वह टंकी भी मार्ग की तरफ झुक गई है, जो कभी भी गिर कर किसी हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामवासी लखीराम, भूपेंद्र, शिव कुमार, राकेश आदि ने इस झुकी हुई टंकी को हटाने और मार्ग को खुलवाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!