नागा बाबा का मेला भव भंडारे का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बर्डोद (संदीप भारद्वाज): अलवर-बहरोड मुख्य राजमार्ग पर नंगला रूंध में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ नागा बाबा मंदिर आश्रम में मंगलवार को मंदिर सेवा समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित वार्षिक भंडारा एवं धार्मिक रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह हवन यज्ञ कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमे दर्जनों से भी अधिक गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। मौके पर हरियाणा के मशहूर रागनी कलाकार जयवीर भाटी एंड पार्टी ने धार्मिक रागनी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। भंडारा कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मत्था टेक कर सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान मंदिर सेवा समिति के सदस्यों सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!