*टीम स्वच्छता सेवा दल ने जिला कलेक्टर कार्यालय में किया वृक्षारोपण, पक्षियों के लिए लगाए परिंड

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (इशाक खान): पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीम स्वच्छता सेवा दल द्वारा कोटपूतली के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण एवं बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान चलाया गया। टीम के संयोजक प्रवीण कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा परिंडा अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत स्नेक प्लांट्स वितरित किए गए।उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाने का उद्देश्य रखते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस अवसर पर कोटपूतली नगर परिषद के आयुक्त अरुण शर्मा, नगर परिषद अधिशाषी अधिकारी अभिषेक सैनी एवं वन विभाग के रेंजर सतपाल ढीलान विशेष रूप से उपस्थित रहे।‌कार्यक्रम में टीम स्वच्छता सेवा दल के संरक्षक महेश मीणा सहित प्रफुल्ल रमन, गिरवर शर्मा, दयाराम कुमावत, दिनेश यादव, अरविंद वर्मा, अशोक शर्मा, हेमंत मोरीजावाला, मुकेश लताला, राहुल मंगल, रवि अग्रवाल, रवि बालास्या, हेमंत अग्रवाल, राहुल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!