मोहर्रम पर विवादित बैनर: बदमाशों की फोटो लगाने वाले दो हिरासत में, पुलिस सख्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): मोहर्रम के मौके पर शहर के मोहल्ला डिडू सिपाहियान में विवादित बैनर लगाने का मामला सामने आया है। 'मुस्लिम भाटी ग्रुप' की ओर से लगाए गए इस बैनर में ईरान के दिवंगत आयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ इंदौर में मारे गए कुख्यात अपराधी सलमान लाला और बीकानेर के नामी बदमाशों-नशा माफियाओं की तस्वीरें लगी थीं। जिला पुलिस मुख्यालय को गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने तत्काल बैनर हटवा दिया। पुलिस ने बैनर लगाने वाले डिडू सिपाहियान निवासी मुख्त्यार भाटी और इरफान कुचीलपुरा को निगरानी में ले लिया है। साथ ही बैनर में जिन अपराधियों की फोटो लगी थी, पुलिस ने उन्हें भी रडार पर ले लिया है। कई बदमाशों की सरगर्मी से तलाश जारी है। 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोहर्रम जैसे संवेदनशील मौके पर इस तरह का बैनर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!