बीकानेर (मुकेश रामावत): जिला पुलिस के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लूणकरणसर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 25 किलो 140 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस टीम सोडवाली से हापासर जाने वाले मार्ग पर गोचर भूमि के पास पहुंची। वहां संदिग्ध दिखने पर सोडवाली निवासी 38 वर्षीय तोलाराम ब्राह्मण को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 25 किलो 140 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस कार्रवाई को उप निरीक्षक धर्मवीर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, कांस्टेबल राकेश कुमार, विद्याधर तथा वीरेंद्र कालेर की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
ऑपरेशन नीलकंठ का तहलका: लूणकरणसर में 25 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर दबोचा
By -
June 27, 2026
0
Tags: