बीकानेर (मुकेश रामावत): नशे के खिलाफ जंग में बीकानेर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला पुलिस की ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने 130 मामलों में जब्त 3 करोड़ 21 लाख 36 हजार 275 रुपये कीमत के मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़, पुलिस निरीक्षक सुभाष बिजारणियां, उप निरीक्षक जगदीश व अपराध शाखा की टीम मौजूद रही।
*नष्ट किया गया जहर*
2013 किलोग्राम डोडा पोस्त, 10.767 किलोग्राम गांजा, 302.73 ग्राम एमडी, 343.54 ग्राम स्मैक, 54.83 ग्राम एमडीएमए और 59 नशीली गोलियां नष्ट की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जब्त मादक पदार्थों का समय-समय पर विधिक प्रक्रिया के तहत निस्तारण जरूरी है, ताकि बाजार में दोबारा न पहुंचे। बीकानेर पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।