रविवार को पिलाएं दो बूंद जिंदगी की: बीकानेर में 4.29 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत रविवार 28 जून को बीकानेर जिले के 4,29,005 नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले भर में 1,662 पल्स पोलियो बूथ बनाए गए हैं। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाएगी। सीएमएचओ डॉ.पुखराज साध ने बताया कि जिला स्तरीय उद्घाटन यूपीएचसी फोर्ट डिस्पेंसरी के बूथ पर सुबह 9 बजे होगा। अभियान में 59 ट्रांजिट टीम, 67 मोबाइल टीम, 332 सुपरवाइजर और 6 हजार से अधिक वैक्सीनेटर्स लगाए गए हैं। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.भवानी शंकर गहलोत ने बताया कि 86 वैक्सीन डिपो से कोल्ड चेन के साथ वैक्सीन पहुंचाई गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ईंट भट्टों, स्लम बस्तियों, ढाणियों और कंस्ट्रक्शन साइट जैसे 177 हाई रिस्क एरिया में विशेष टीमें तैनात रहेंगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!