कोटपूतली में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली (ईशाक खान): स्थानीय दिल्ली दरवाजा मस्जिद के पास मंगलवार को कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक तस्वीर सामने आई। यहाँ मुस्लिम समुदाय के लोगों और गौ रक्षक दल के सदस्यों ने कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली के नेतृत्व में एक साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च निकाला। इस मार्च की सबसे खास बात यह रही कि इसमें शामिल हर व्यक्ति की जुबान पर बिना किसी भेदभाव के सिर्फ एक ही मांग थी गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दो। इस दौरान कोई नारा नहीं, कोई नफरत नहीं सिर्फ प्यार और इज्जत दिखाई दी। यह मार्च दिल्ली दरवाजा मस्जिद से शुरू होकर शांतिपूर्ण ढ़ंग से उपखण्ड कार्यालय पहुँचा। पूरे रास्ते ना तो कोई उग्र नारेबाजी हुई और ना ही किसी प्रकार की कड़वाहट दिखी। मार्च में शामिल लोग केवल आपसी सम्मान, भाईचारे और ’गौ माता’ के प्रति अपनी श्रद्धा का संदेश दे रहे थे। जिन्होंने यह साबित कर दिया कि यहाँ मंदिर और मस्जिद के बीच नफरत की कोई दीवार नहीं है, बल्कि यहाँ के लोगों में दिलों का गहरा रिश्ता है। उपखण्ड कार्यालय पहुँचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम योगेश सिंह देवल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि भारत देश में प्राचीनकाल से ही गाय के प्रति लोगों की गहरी धार्मिक आस्था रही है। भारतवासियों का नजरिया गाय के प्रति हमेशा से देवतुल्य (देवताओं के समान) रहा है। सभी धर्मों के लोग गाय को माता के समान सम्मान करते हैं। गौवंश को बचाने और उनके सही संरक्षण के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना बेहद जरूरी है। इस कदम से ना केवल गौवंश सुरक्षित रहेगा, बल्कि सभी धर्मों के लोगों की आस्था और आपसी सौहार्द भी बना रहेगा। ज्ञापन में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से निवेदन किया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार कर भारत सरकार को आवश्यक निर्देश प्रदान किये जायें। इस दौरान शौकत खान, सोनू खान, रिजवान कुरैशी, सोहिल कुरैशी, साहिल कुरैशी, जाबिद कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, इरफान कुरैशी, सहीद कुरेशी, चांद कुरैशी, नसरू लुहार, मुजीफ़ कुरैशी, मौलाना रीजतान, शाहरुख टांक, शहजाद कुरैशी, जावेद कुरैशी, इरफान कुरैशी, मिराज कुरैशी, जियालाल समेत रमेश ठेकेदार, रूप स्वामी, अभी वर्मा, देशराज आर्य, गौ रक्षक मोहित सैनी, गौ रक्षक संतु सुंदरपुरा, देवेंद्र चौधरी, मयंक स्वामी, सतपाल रावत सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!