कुएं में गिरकर 20 वर्षीय विवाहिता की मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर: उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसई जोगियान के गांव बाढ़ गुजरान में सोमवार को कुएं में गिरने से एक 20 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी। पुलिस के अनुसार निम्स अस्पताल से सूचना मिली कि रीना देवी पत्नी सुभाष गुर्जर, उम्र 20 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नारायणपुर आदर्श सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पिता लहरी राम गुर्जर निवासी बाढ़ गुजरान ने रिपोर्ट दी कि रीना का पैर फिसल जाने से घर के पास स्थित कुएं में गिर गई। रीना की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। पुलिस ने मामला मर्ग दर्ज कर जांच उपखंड अधिकारी को सौंप दी है। तहसीलदार अनिल कुमार की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए पिता व परिजनों को सौंप दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!