नीमराना: बाबा खेतानाथ गौशाला, मुंडनवाड़ा खुर्द में पूर्व जिला परिषद सदस्य बस्तीराम यादव ने अपने पिताजी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गौ सेवा का प्रेरणादायी कार्य करते हुए गौशाला में गौमाताओं के लिए 30 मन दलिया, तीन क्विंटल शक्कर तथा 11 हजार रुपये नगद की सहयोग राशि गौशाला को भेंट की। इसके साथ ही गौशाला में मौजूद सभी गौ माताओं के लिए विशेष गो भोजन की व्यवस्था भी करवाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौ सेवा और जीवों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है तथा ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य बस्तीराम यादव, नर्सिंग ऑफिसर सुरेन्द्र यादव, डॉ.हर्ष, योगेंद्र, रेशमी देवी, सुमन देवी, प्रमिला देवी, गुंजन, रितिका, शशि देवी, खजान, नरेंद्र सरपंच, लक्ष्मीकांत सेठ, पुरुषोत्तम शर्मा, रतन लाल पूर्व सरपंच, रामसिंह, प्रकाश, महावीर, सुभाष, वीरेंद्र सहित काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गौ शाला समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माताओं की सेवा के लिए समाज का सहयोग निरंतर मिलता रहा है, जिससे गौशाला के संचालन और संरक्षण कार्यों को मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम का समापन गौमाताओं के लिए गो भोजन एवं पुण्य स्मरण के साथ हुआ।