नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): घुमंतु, अर्ध-घुमंतु एवं विमुक्त डीएनटी समाज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 1 जुलाई को जयपुर के विद्याधर नगर स्थित जेडीए ग्राउंड, स्टेडियम के पास में ऐतिहासिक डीएनटी महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। यह महापड़ाव डीएनटी संघर्ष समिति, राष्ट्रीय पशुपालक संघ एवं राजस्थान नाथ समाज के संयुक्त तत्वावधान में होगा। जोगी समाज विकास समिति, नारायणपुर के अध्यक्ष सुरज्ञानी योगी ने बताया कि महापड़ाव को सफल बनाने के लिए पिछले एक महीने से गांव-गांव जाकर समाज बंधुओं को पीले चावल देकर व्यक्तिगत निमंत्रण दिया जा रहा है। समाज में महापड़ाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। नारायणपुर क्षेत्र से सैकड़ों समाजबंधु दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ बुधवार प्रातः 9 बजे नगर पालिका भवन, नारायणपुर से रवाना होंगे, जो दोपहर लगभग 12 बजे जयपुर के विद्याधर नगर स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में सफल जेल भरो आंदोलनों के बाद अब जयपुर में राज्य स्तरीय महापड़ाव के माध्यम से सरकार के समक्ष समाज की 11 सूत्री मांगों को मजबूती से रखा जाएगा। महापड़ाव में डीएनटी समाज को अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण, विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, घुमंतु परिवारों को आवासीय पट्टे, राजनीतिक क्षेत्र में 10 प्रतिशत आरक्षण तथा शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जोगी समाज विकास समिति, नारायणपुर ने क्षेत्र के सभी समाज बंधुओं, युवाओं एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर समाज की एकता और अधिकारों की इस ऐतिहासिक लड़ाई को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस दौरान घनश्याम योगी ने बताया कि सरकार ने महापडाव को ध्यान में रखते हुए डीएनटी संघर्ष समिति से वार्ता रखी गई थी, जो असफल रही।
को जयपुर में डीएनटी समाज का महापड़ाव, नारायणपुर से सैकड़ों समाज बंधु होंगे रवाना
By -
June 29, 2026
0
Tags: