सवाई माधोपुर (श्रीराम इंदौरिया): संत कबीर दास संस्था, इटावा द्वारा कबीर जयंती के पावन अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी प्रो. डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु "संत कबीरदास समाज रत्न सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया। संस्था के महंत संत भगवान देव एवं डॉ.मुकेश कुमार ऋषि ने प्रो.चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कबीर जयंती के अवसर पर प्राप्त यह सम्मान प्रो.चतुर्वेदी के जीवन-कार्य की सार्थकता को दर्शाता है। संत कबीर की मानवतावादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है। प्रो.डॉ.मधु मुकुल चतुर्वेदी की अब तक 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे अनेक शोधार्थियों के शोध निदेशक रहे हैं तथा लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रतिभागिता एवं पत्र वाचन कर चुके हैं। साहित्य जगत में उनका योगदान बहुआयामी है। उन्होंने कई प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। उनकी 150 से अधिक कहानियां एवं आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सेवाओं को देखते हुए भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा उन्हें 126 बार सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में भी वे अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं।
प्रो. डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी "संत कबीरदास समाज रत्न सम्मान-2026" से सम्मानित
By -
June 29, 2026
0
Tags: