ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास, जॉब कार्ड व विकास कार्यों पर पारित हुए प्रस्ताव

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय ग्राम पंचायत रानीवाड़ा कला में ग्राम सभा का आयोजन प्रशासक जेठी देवी राणा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में निवर्तमान उप सरपंच अलका बोहरा, ग्राम विकास अधिकारी रामराम, कनिष्ठ सहायक जवान सिंह, पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम सभा में प्रशासक जेठी देवी राणा एवं अलका बोहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के दौरान रानीवाड़ा कला नगर पालिका क्षेत्र होने के कारण अनेक पात्र परिवारों का सर्वे नहीं हो सका। इस पर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से रानीवाड़ा कला के लिए अलग से सर्वे कराने का समय देने की मांग की गई। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि सर्वे में शामिल ऐसे पात्र परिवार, जिन्हें अपात्र घोषित किया गया है, उनकी नियमानुसार अपील स्वीकार कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्राम सभा में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत सभी पात्र परिवारों के जॉब कार्ड बनाने तथा अधिक से अधिक विकास एवं निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी, जहां पूर्व में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं।
बैठक में नगर पालिका कार्यकाल के दौरान स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के उन लाभार्थियों का मामला भी उठाया गया, जिनकी प्रथम किस्त जारी होने के बाद ग्राम पंचायत बनने से शेष भुगतान रुक गया था। ऐसे सभी पात्र परिवारों की लंबित किस्त जारी करवाने के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!